Posts

Showing posts with the label poetry

Re Kabira 0066 - स्याही की व्यथा

Image
--o Re Kabira 066 o-- स्याही की व्यथा स्याही ही हूँ, लिखती हूँ ख़बर कभी ख़ुशी की और कभी ग़म की लिखती हूँ चिट्ठी कभी इंतेज़ार की और कभी इज़्हार की लिखती हूँ कहानी कभी कल्पना की और कभी हक़ीक़त की स्याही ही हूँ, लिखती हूँ परीक्षा कभी जीवनी के लिए और कभी जीवन के लिए लिखती हूँ कविता कभी दर्द छुपाने के लिए और कभी दिखाने के लिए लिखती हूँ कटाच्छ कभी झंझोलने के लिए और कभी सोचने के लिए स्याही ही हूँ, लिखती हूँ भजन भगवान् को बुलाने के और कभी भगवान् के समीप जाने के लिखती हूँ फरमान कभी आज़ादी के और कभी गुलामी के लिखती हूँ पैगाम कभी समझातों के और कभी साज़िशों के स्याही ही हूँ, लिखती हूँ यादें कभी याद करने के लिए और कभी भूल जाने के लिए लिखती हूँ चुटकुले-व्यंग हॅसने के लिए और हँसाने लिए लिखती हूँ कथा-आत्मकथा कभी महापुरषों के लिए और कभी दुष्टोँ  के लिए स्याही ही हूँ, लिखती हूँ शिकायतें कभी बदलाव के लिए और कभी न बदलने के लिए लिखती हूँ गाथाएँ कभी इतिहास बतलाने के लिए और कभी बहकाने के लिए  लिखती हूँ संविधान कभी राष्ट्र बनाने के लिए और कभी बटवाने के लिए स्याही ही हूँ, लिखती हूँ रंगों में कभी बस रंग मत समझ लेना लिखत

Re Kabira 059 - क्या ढूँढ़ते हैं ?

Image
--o Re Kabira 059 o-- क्या ढूँढ़ते हैं ? आप मेरी सुकून की नींद को मौत कहते हैं,  और फिर अपने  ख्वाबों मे मुझे ढूँढ़ते हैं  अजीब इत्तेफ़ाक़ है की आप मुझसे भागते हैं,  और फिर साथ फुर्शत के दो पल ढूँढ़ते हैं  कभी आप मेरे काम तो तमाशा कहते हैं,  और फिर कदरदानों की अशर्फियाँ ढूँढ़ते हैं  देखिये आप मुझे वैसे तो दोस्तों में गिनते हैं,  और फिर मुझमें अपने फायदे ढूँढ़ते हैं  कभी आप मेरे साथ दुनिया से लड़ने चलते हैं,  और फिर दुश्मनों में दोस्त ढूँढ़ते हैं  ओ रे कबीरा ! लिखते नज़्म गुमशुम एक कोने में,  और फिर भीड़ में चार तारीफें ढूँढ़ते हैं आशुतोष झुड़ेले Ashutosh Jhureley --o Re Kabira 059 o--

Inspirational Poets - Ramchandra Narayanji Dwivedi "Pradeep"

Image
Ramchandra Narayanji Dwivedi "Pradeep" ( कवि प्रदीप) was an Indian poet and songwriter who gave patriotic Hindi movies some songs that became larger calls. He adopted the pen name "Pradeep" and became renowned as Kavi Pradeep. His most famous song is "Aye Mere Watan Ke Logo" (ऐ मेरे वतन के लोगों), sung by Lata Mangeshkar, made then Prime Minister of India Pt. Nehru cry. Sharing my favorite poems of " Pradeep " here: कभी धुप कभी छाँव सुख दुःख दोनों रहते  जिसमे  जीवन है वो गाँव कभी धुप कभी छाँव, कभी धुप तो कभी छाँव भले भी दिन आते जगत में, बुरे भी दिन आते कड़वे मीठे फल करम के, यहाँ सभी पते कभी सीधे कभी उलटे पड़ते, अजब समय के पाँव कभी धुप कभी छाँव, कभी धुप तो कभी छाँव क्या खुशियाँ क्या गम, ये सब मिलते बारी बारी मालिक की मर्ज़ी पे, चलती ये दुनिया सारी ध्यान से खेना जग में, बन्दे अपनी नाव कभी धुप कभी छाँव, कभी धुप तो कभी छाँव कभी कभी खुद से बात करो कभी कभी खुद से बात करो, कभी खुद से बोलो। अपनी नज़र में तुम क्या हो? ये मन की तराजू पर तोलो। कभी कभी खुद

Re Kabira 055 - चिड़िया

Image
--o Re Kabira 055 o-- चिड़िया इधर फुदकती उधर चहकती,डर जाती फिर उड़ जाती तिनके चुनती थिगड़े बुनती, झट से पेड़ों में छुप जाती सुबह होते शाम ढलते, मीठे गीत फिर सुनाने आ जाती दाना चुगने पानी पीने, वापस फिर मेरे आँगन में आ जाती कभी बारिश कभी तूफान, भाँपते जाने कहाँ गायब  हो  जाती  कभी चील कभी कौये, देख क्यों तुम घबड़ा सी जाती  बच्चे ढूंढे आँखें खोजें, जिस दिन तुम कहीं और चली जाती  दाना चुगने पानी पीने, वापस फिर मेरे आँगन में आ जाती गेहूँ खाती टिड्डे खाती, बागीचे  के  किसी कोने में घर बनाती  तुम लाती चिड़ा लाता, बारी- बारी  तुम चूजों को खिलाती  खाना सिखाती गाना सिखाती, फिर बच्चों संग उड़ जाती दाना चुगने पानी पीने, वापस फिर मेरे आँगन में आ जाती सबेरे  जाती साँझ आती, फिर झाड़ी में गुम हो जाती  जल्दी  उठाती देर तक बहलाती,  जाने  कब तुम सोने को जाती कुछ दिन कुछ हफ्ते, तुम मेरे घर की रौनक बन जाती  दाना चुगने पानी पीने, वापस फिर मेरे आँगन में आ जाती आशुतोष झुड़ेले Ashutosh Jhureley --o Re Kabira 055 o--

Re Kabira 048 - डोर

Image
-o Re Kabira 048 o-- डोर जब पानी मुट्ठी से सरक जावे, केबल हतेली गीली रह जावे। निकल गयो वकत बापस नहीं आवे, तेरे हाथ अफसोस ठय जावे।। ज़िन्दगी मानो तो बहुत छोटी होवे, और मानो तो बहुतै लंबी हो जावे।   सोच संकोच में लोग आगे बड़ जावे, तोहे पास पीड़ा दरद धर जावे।। जब-तब याद किसी की आवे, तो उनकी-तुम्हारी उमर और बड़ जावे।  चाहे जो भी विचार मन में आवे, बिना समय गवाये मिलने चले जावे।।   डोर लम्बी होवे तो छोर नजर न आवे,  और  जब  समटे तो उलझ बो जावे।  बोले रे कबीरा नाजुक रिस्ते-धागे होवे, झटक से जे टूट भी  जावे।। *** आशुतोष झुड़ेले  *** -o Re Kabira 048 o--

Re Kabira 046 - नज़र

Image
-o Re Kabira 046 o-- नज़र  मुश्किलों की तो फ़ितरत है, आती ही हैं नामुनासिब वक़्त पर अरे रफ़ीक वक़्त गलत नहीं, थिरका भी है कभी तुम्हारी नज़्मों पर  होठों पर हो वो ग़ज़ल, जो ले जाती थी तुम्हें रंगो संग आसमाँ पर मुसीबतें नहीं हैं ये असल, वो ले रही इम्तेहाँ ज़माने संग ज़मीं पर डरते है हम अक्सर ये सोच कर, नज़र लग गई ख़ुशियों पर  बोले रे कबीरा क्या कभी लगी, मेरे ख़ुदा की नज़र बंदे पर आशुतोष झुड़ेले Ashutosh Jhureley @OReKabira --o Re Kabira 046 o--

Re Kabira 045 - सोच मत बदल लेना

Image
--o Re Kabira 045 o-- सोच मत बदल लेना यदि कभी आ कर मेरे हाल पूँछ लिए, तो मेरी हंसी को ख़ुशी मत बता देना  हम भी जब आयें मिज़ाज़ पूछने आपके, हमारी गुज़ारिश को फ़रियाद मत कह  देना  बोले  रे  कबीरा वक़्त नाज़ुक़ नहीं होता, कभी उसकी नज़ाक़त हरकतों पर ग़ौर तो कर  दो न कत्थक को नाही कथा पर ध्यान हो, दाद हर थिरकन पर टूटे घुंघरूओं को दो नदी की तक़दीर पता है रहीम को, चंचलता को तुम आज़ादी मत समझ लेना  समुन्दर शोर नहीं करता अपने ज़र्फ़ का, उसके सुकुत को ख़ामोशी मत  समझ लेना जो सुना तूने वो किसी के ख़याल हैं, हक़ीक़त समझने की गलती मत कर लेना  जो दिखा तुम्हे वो तुम्हारा नज़रिया है, सच समझ अपनी सोच मत बदल लेना  आशुतोष झुड़ेले Ashutosh Jhureley @OReKabira --o Re Kabira 045 o--

Re Kabira 0037 - And She Did it...

Image
--o Re Kabira 0037 o--  And She Did it...   https://www.justgiving.com/fundraising/shikha-jhureley there is always something  you  want to do .. and then comes work .. and then comes money .. and then comes time there is always something  you  want to do .. and then comes spouse .. and then comes kids .. and then comes mum there is always something  you  want to do .. and then comes courage .. and then comes doubt .. and then comes belief there is always something  you  want to do .. and then you couldn’t find a challenge .. and then you couldn’t find a motivation .. and then you couldn’t find a reason but .. .. there is a cause.. close to your heart, somewhere, for someone.. .. a cause to take you  beyond   what you wanted to do .. a cause compelling enough to  overcome   fear .. a cause strong enough to  change   someone’s live this is something you always wanted to do .. and you did it... you made us proud.. and we all ca

Re Kabira 0036 - Magical Mumma

Image
--o Re Kabira 0036 o-- Magical Mumma mumma .. you are so magical mumma ... you are unpredictable mumma ... you have a massive heart mumma ... you are like a melody mumma ... you are so amazing and jazzy But we've only got a thing to tell you... you are our mumma mumma mumma we love you mumma mumma mumma we love you Happy Birthday Mumma !!! --o Aadit + Aditi o-- Shikha is raising money for Dreamflight by accepting the dare to skydive... the skydive o get as many deserving children possible to Orlando and make their dreams come alive !! Please help Shikha raise money by donating generously. Dream flight is such a great charity helping so many young children. This is your chance to make a difference to a young life by making a small contribution. https://www.justgiving.com/fundraising/shikha-jhureley --o Re Kabira 0036 o--

Re Kabira 010 - Martyr (पुष्प की अभिलाषा)

Image
--o Re Kabira 010 o-- पुष्प की अभिलाषा चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ, चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ, चाह नहीं सम्राटों के शव पर हे हरि डाला जाऊँ, चाह नहीं देवों के सिर पर चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ, मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक! मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक! ---oo Pandit Makhan Lal Chaturvedi oo-- My Interpretation Nothing comes ahead of service of the motherland; it is a privilege to be in service of the motherland in one way or other. Translation I do not wish to adorn a beautiful maiden’s ornaments, I do not wish to be a gift for your beloved, I do not wish to be on the graves of great kings, I do not wish to be proudly placed on idols of Gods, I rather wish to be plucked to be spread on the paths, on which the braves martyrs walked to give their life for their motherland! --o Re Kabira 010 o-- #salute #india #indianarmy #terroristattack #makhanlalchaturvedi #RepublicDay #India # AzadiKaAmritMahots

Re Kabira 009 - Greed

--o Re Kabira 009 o-- जियरा जाहुगे हम जानीं |  आवैगी कोई लहरि लोभ की बूडैगा बिनु पानी|   राज करता राजा जाइगा रूप दिपती रानी|  जोग करंता जोगी जाइगा कथा सुनंता ग्यानी|  चंद जाइगा सूर जाइगा जाइगा पवन औ पांनी|  कहै कबीर तेरा संत न जाइगा राम भगति ठहरानी|| -oo संत कबीर दास oo- When greed hits you like a wave You don't need water to drown. Whether it's a king on his throne Or a pretty queen, A chanting pundit Or a miracle-working yogi, They'll all die by drowning In a waterless sea. Who survives? The ones whose minds, Kabir says, Are tied to rocks.    --oo Sant Kabir Das oo-- --o Re Kabira 009 o--

Re Kabira 006 - Words

--- o Re Kabira 006 o --- शब्द बराबर धन नहीं, जो कोई जाने बोल | हीरा तो दामो मिले, शब्द मोल न तोल || --- oo Sant Kabir Das oo --- Translation: Words are invalualble, only a good orator know it. You can buy jewels for any value, but it is very difficult to value words. My Interpretation: One should be very careful with what they speak and words they choose. Words have immense value, if used appropriately (at right time, at right place and at right location). Whether ones intentions are good or bad, can be achieved with right selection words.   --- o Re Kabira 006 o ---

Re Kabira 001 - Sādhū bhūkhā bhāva kā

Image
-- o ReKabira 001 o --  साधू भूखा भाव का, धन का भूखा नाही | धन का भूखा जो फिरे, सो तो साधू नाही || Sādhū bhūkhā bhāva kā, dhana kā bhūkhā nāhī | dhana kā bhūkhā jō phirē, sō tō sādhū nāhī || Sant Kabir Das Translation: Sage has hunger for devotion, not wealth. If one has hunger for wealth, then he / she can't be a sage. My Interpretation: A noble and wise person has drive for excellence and pursues passion for greater cause. And not personal or vested interest. One with personal or vested interest could only be a good business person not a wise one. Pursue excellence, be driven by passion and have an impact greater cause. -- o ReKabira 001 o --