Re Kabira 0070 - अभी बाँकी है

--o Re Kabira 070 o--

अभी बाँकी है

कभी ठहाके कभी छुपी हुई मुस्कुराहटें, हँसते हँसते लोट-पोट रोना अभी बाँकी है
कुछ किस्से कुछ गप्पें, कुछ नयी और बहुत सी पुरानी कहानियाँ सुनना अभी बाँकी है 
हमने तो आप लोगों को पूरी तरह परेशान किया, आपका थोड़ा तो बदला लेना अभी बाँकी है 
काफ़ी पिटाई करी खूब कान मरोड़े, अक्ल अभी भी न आयी हमको, 
...और डाँट खाना अभी बाँकी है

हम लोगों को आपने जैसे तैसे निबटा दिया, हमारी अंग्रेज औलादों को निबटना अभी बाँकी है 
मुश्किलों से पैसे जोड़े, पाई पाई बचत कर, हमारे लिए...  अब अपने ऊपर कुछ खर्चना अभी बाँकी है 
बहुत भागा-दौड़ी, चिंता विंता हो गयी, कुछ पल फुर्सत से बिताना अभी बाँकी है 
कसर कोई छोड़ी नहीं हमारे लिए, हमारी परीक्षा तो अभी बाँकी है

बहुत से चुटकुले, बहुत सी अटकलें, आपका बहुत सी महफ़िलों को चहकाना अभी बाँकी है
अहिल्या की कहानियाँ चल ही रही है, हमारे पप्पू के कारनामे सुनना अभी बाँकी है 
अकेले चाय पीने में बिलकुल मज़ा नहीं आता, और बहुत बार चाय पीना अभी बाँकी है
उम्र नहीं रोक सकती अधूरे अरमानो को, अपने सपने अपने शौक पूरा करना बाँकी है

क्यों कहते हो बूढ़े हो चले, ये तो बस trailer था. picture  पूरी अभी बांकी है 
बाँकी सब तो ठीक है, कोहिनूर लंदन से ले जाना अभी बाँकी 
आपकी मुस्कराहटों पर, आपकी हँसी पर, लाखों न्योछारावें अभी बाँकी है 
कभी ठहाके कभी छुपी हुई मुस्कुराहटें, हँसते हँसते लोट-पोट रोना अभी बाँकी है

बस आप लोग ऎसे ही स्वस्थ रहें, और बहुत सी पार्टियां अभी बाँकी है 
आज तो golden jubilee है, diamond फिर platinum jubilee अभी बाँकी है 
कभी ठहाके कभी छुपी हुई मुस्कुराहटें, हँसते हँसते रोना अभी बाँकी है

Happy Anniversary


आशुतोष झुड़ेले
Ashutosh Jhureley
@OReKabira

--o Re Kabira 070 o--

Popular posts from this blog

बार-बार जन्म लेता रहा तू - Hindi Poetry - Re Kabira 111

Re Kabira - सर्वे भवन्तु सुखिनः (Sarve Bhavantu Sukhinah)

कुछ किस्से कहानियाँ - बेंदी - Hindi Stories - Bendi - Re Kabira 116