Posts

Showing posts with the label राम नाम

Re Kabira 081 - राम राम राम नाम

Image
  --o Re Kabira 81 o-- राम राम राम  नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम सुख देवे राम नाम, दुःख लेवे राम नाम  जीतों में राम नाम , रीतों में राम नाम  भटके तो राम नाम, अटके तो राम नाम बिछड़े तो राम नाम, बिगड़े तो राम नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम कष्ट हरे राम नाम, जन्म तरे राम नाम भक्ति दे राम नाम, शक्ति दे राम नाम ऋद्धि दे राम नाम, सिद्धि दे राम नाम प्रीत है राम नाम , मीत है राम नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम चिदानंद है राम नाम, सदानंद है राम नाम तदन्तर है राम नाम, अनन्तर है राम नाम, अनुभूति है राम नाम, भवभूति है राम नाम पावन है राम नाम, मनभावन है राम नाम  राम राम राम राम, राम नाम राम नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम आये ले राम नाम, जाये ले राम नाम, अचल है राम नाम, हर पल है राम नाम कल था कल है राम नाम, कालों काल राम नाम मंगल कारी राम नाम, अमंगल हारी राम नाम  राम राम राम राम, राम नाम राम नाम राम राम राम राम, राम नाम राम नाम कौशल्या के लल्ला राम, दशरथ नंदन राम राम  हनुमंत हृ

Re Kabira 080 - मन व्याकुल

Image
  --o Re Kabira 080 o-- मन व्याकुल मन व्याकुल क्यों विचलित करते, ये अनंत विचार झंझोड़ देते क्यों निर्बल करते, ये अंगिनत आत्म-प्रहार प्रबल-प्रचंड-उग्र-अभिमानी,   झुकते थक कर  मान हार चक्रवात-ओला-आंधी-बौछाड़ रूकती, रुकते क्यों नहीं ये व्यर्थ आचार क्यों टोकते, क्यों खट-खटाते, स्वप्न बनकर स्मिर्ति बुनकर ये दुराचार कहाँ से चले आते क्यों चले आते, ये असहनीय साक्षात्कार केवल ज्ञान-पश्चाताप-त्याग-परित्याग, भेद न सके चक्रव्यूह आकार कर्म-भक्ति-प्रार्थना-उपासना, है राह है पथ नहीं दूजा उपचार मन व्याकुल क्यों विचलित करते, ओ रे कबीरा... ये अनंत विचार राम नाम ही हरे, राम नाम ही तरे, राम नाम ही जीवन आधार आशुतोष झुड़ेले Ashutosh Jhureley @OReKabira   --o Re Kabira 80 o--