Hindi Poem - Time - समय - हिंदी कविता - Re Kabira 0139
समय
समय समय को समय पहचाने
समय समय की महिमा समय जाने
समय समय न समय एक समान
समय समय न समय से कोई बलवान?
समय समय, समय से दिग्गज हारे
समय समय, समय ही जीवन उबारे
समय समय, समय जितने भी घाव धरे
समय समय, समय ही कष्ट हरे...
दुष्ट तरे ...
अहं झरे ...
समय के पहले समय, बाद समय
समय प्राच्य, पश्चात समय
समय के परे समय, नियरे समय
समय अंतर, समान्तर समय
समय निरंतर, परिवर्तन समय
समय शाश्वत, चिरंतन समय
समय अतुल्य, अखण्ड समय
समय अनंत, प्रचंड समय
समय अचल, अटल समय
समय चपल, चंचल समय
समय ठहराव, बहाव समय
समय आरम्भ, प्रारम्भ समय... अंत समय...
ओ रे कबीरा,
समय साक्षी, साक्ष्य समय
समय क्षण, काल समय
समय चंडाल, महाकाल समय
समय सत्य, अंतिम सत्य समय
समय मैं, तुम समय
समय मेरा, तुम्हारा समय
समय राम, राम समय
समय राम, राम समय
आशुतोष झुड़ेले 'ओ रे कबीरा'
Ashutosh Jhureley 'O Re Kabira'
@OReKabira
Ashutosh Jhureley 'O Re Kabira'
@OReKabira
-- o Re Kabira 139 o --
#जबलपुर #हिंदी #कविताकोष #कविता #समय #राम
#jabalpur #hindi #memoir #memories #time #ram
