Posts

Showing posts from September, 2026

Hindi Poem - We Tend To Forget - हिंदी कविता - हम भूल जाते हैं - Re Kabira 0134

Image
हम भूल जाते हैं जब हम वहाँ से चले थे, तब क्यों चले, किस लिए चले, पता न था। हम भूल जाते हैं— आज जहाँ हैं, जिधर जा रहे हैं, वहाँ के लिए निकले ही नहीं थे। जब रात को डर के मारे माँ से चिपक कर सो जाते थे, तब भी माँ चिंता करती थी। हम भूल जाते हैं— आज भी वह अपनी नींद से ज़्यादा हमारी नींद का ध्यान रखती है। जब पापा पीछे होते, तो पहलवान बन कर चलते थे, तब वह पीछे से सब देख रहे हैं, हमें पता था। हम भूल जाते हैं— आज भी वह परछाईं बन कर चुपचाप साथ चल रहे हैं। जब छोटे भाई के साथ शरारत करने में उपलब्धि लगती थी, तब हर जीत के बाद गले में हाथ डाल कर घूमना आदत थी। हम भूल जाते हैं— आज भी चाहे हार हो या जीत, वह कंधा वहीं बराबरी में खड़ा है। जब संगिनी ऑफिस से आकर १० मिनट शांति से बैठना चाहती है, तब मैं अपना रोना ले सिर पकड़ कर बैठ जाता हूँ। मैं भूल जाता हूँ— आज तक वह दसियों नौकरियाँ संभाल रही है और मैं एक से जूझ रहा हूँ। जब मम्मी-पापा की डाँट विद्रोही बना देती थी, तब दोस्त सही और वे गलत लगते थे। हम भूल जाते हैं— आज हमारे बागी बच्चे बिल्कुल हमारे जैसे ही हैं। जब घर का रोज़ का खाना बोरियत और बेस्वाद लगता था, त...

Hindi Poem - Yantra - Mandala - हिंदी कविता - यंत्र - मंडल - Re Kabira 133

Image
यंत्र मंदिर में आज अलग ही रस था केवल घंटों की गूँज अगरबत्ती की गंध मंत्रोच्चरण के बीच भगवा ओढे भिक्षु आँगन में रंगीन महल बना रहे थे एकाग्रत सधे हाथ तप में लीन ध्यान मग्न सम्भलित संतुलित रेत के हर कण से प्रकृति के हर रंग से धरा पर समतल महल के कमरे दीवार सजा रहे थे रेत के महीन कणो से पत्थर के नर्म रंगों से स्नेह संयम संकल्प से तप धैर्य परिश्रम से शायद ! जीवन का अर्थ समझा रहे थे वो जीवित महल एक यंत्र बना रहे थे हर एक कण श्वास का प्रतिक था हर एक रंग उत्पन्न विचार थे महल के बीच मे "मैं" चार द्वार विवेक-करुणा-दृढ़ता-शुद्धता चार दीवार सत्य-असत्य-जीवन-मृत्यु चारों ओर ज्ञान-अंतर्ज्ञान  सुन्दर अलौकिक दृश्य था दिव्य भव्य महल बना था हर्षोल्लास से उत्त्सव मना था मन मोहक महल सजा था पर ये क्या? क्यों उन्होंने धीरे-धीरे  महल को .. यंत्र को .. मंडल को ! झाड़ू से मिटा दिया? कुछ नहीं बदला, और सब बदल गया  कुछ नित्य नहीं कुछ स्थिर नहीं जो बनाया वो मिटेगा जो आया वो जाएगा न तुम कुछ लेकर आये थे  न तुम कुछ लेकर जाओगे  मंदिर में सब कुछ वैसा ही था वही घंटो की गूँज  वही अगरबत्ती की गंध...

Bundeli Poem - Oh Dear River - बुंदेली कविता - ओ री नदिया - Re Kabira 132a (Hindi Translation)

Image
ओ री नदिया कल-कल छल-छल खनकती चहकती   मधुर संगीत लिए  कहीं दूर से झूमती हुई यात्रा करती आ रही है  संग अपने अनगिनत  किस्से कहानियाँ  गीत गाथाएँ  प्रथा परंपराओं  को संजो ला रही है   कल-कल छल-छल  उछलती कूदती पर्वतों को चीर घाटियों तो तराशती हुई  मुस्कुराती बहती आ रही है  जहाँ से निकलती वहाँ से  माटी का रस फूलों की सुगंध  जन की उमंग  को साथ ला रही है  कल-कल छल-छल मिलती मिलाती धाराओं को मोड़ती  झरनो को जोड़ती हुई  कहीं मिल कहीं मिला आ रही है  प्रकृति प्रवृति  आकर प्रकार  चरित्र स्वभाव कितने रूप कितने स्वरूपों  को सजा ला रही है  कल-कल छल-छल न बांधती न बंधती  जब बादल फटे पहाड़ ढहे  चिढ़ जाती छिड़ जाती झुँझलाती हुई  क्रोधित प्रलय बरपाती आ रही है  प्रवाह ही धर्म  बहाव ही कर्म  रोष में संतोष में  कर्त्तव्य दायित्व के बोझ को निभाती आ रही है  कल-कल छल-छल लड़ती झगडती  चट्टानों को कंकड़  पहाड़ों को रेत बनाती हुई  तट तारती पट पारती आ रही है...

Bundeli Poem - Oh Dear River - बुंदेली कविता - ओ री नदिया - Re Kabira 132

Image
ओ री नदिया कल-कल छल-छल खनकत चहकत मीठो गीत-संगीत लय कऊं दूर से  झूमत मटकत लटकत  तीरत करत चली आ रई ऐ संग अपने कितनौ  किस्सा कहानी गीत-गाथा रीत-रिबाजौ  संजोए ला रई ऐ कल-कल छल-छल उछलत कूदत पहाड़न खां कूटत  घाटिन खां चीरत भई मुस्कात बहत आ रई ऐ जित से निकरत उते की  माटी को रस फूलन की गंध लोगं की उमंग  साथे ला रई ऐ कल-कल छल-छल मिरत मिरावत धारन खां मोड़त झरनन खां जोड़त भई कतऊँ मिरत कतऊँ मिरावत आ रई ऐ प्रकृति परबृति  आकर परकार  चरित सुभाव कितनै रूप कितनै सरूपन  सजाय ला रई ऐ कल-कल छल-छल न बांधत न बंधत जब बादर फटे पहाड़ ढहे चिढ़ जात, खिसियात, झुँझलात भई रौद्र रूप में परलय ढाउत आ रई ऐ बहावई धरम बहावई करम गुस्सा में संतोष में करतब्ब और धरम को बोझ  निभावत चरि आ रई है ऐ कल-कल छल-छल लड़त झगड़त चट्टानन खां कंकड़ पहाड़न खां रेत बनात भई तट तारत पट पारत आ रई ऐ प्रेम सरद्धा अपेक्छा  जलन घिना उपेछा संवेदना समझ संतुलन बना अमिरत और बिस दोनौ  कंठ में दबाए ला रई ऐ कल-कल छल-छल बदरत बढ़त परिवरतन की साछी  बिकास की भागी बनत भई बदलाव खां अपनाउत चरि...